महरौनी: महरौनी स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में मल्टीपरपज हॉल का भूमि पूजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत ने किया
महरौनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि उक्त मल्टीपरपज हॉल विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को बेहतर बनाते हुए निखारने में महत्त्वपूर्ण साबित होगा।