मुरैना नगर: मुरैना: जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, प्रशासनिक अधिकारियों ने जाना हालचाल
मुरैना जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए और प्रशासनिक अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना ।गुरुवार को जिला अस्पताल मुरैना में मानवता और सेवा भाव की मिसाल देखने को मिली, जहां जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मेडिकल, वृद्ध जन वार्ड एवं सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज को फल वितरण किया।