सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा खंडवा पहुंची ,जगह-जगह हुआ यात्रा का भव्य स्वागत*
---
“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा बुधवार को खंडवा जिले के छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम रोशिया फाटा पहुंची। यहां खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे सहित जनप्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल सदस्यों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
यात्रा ग्राम रोशिया फाटा से होते हुए भेरूखेड़ा, अतर, रेवाड़ा और काकरिया पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा कालमुखी स्थित कावेश्वर धाम पहुंची। यहां कावेरी नदी के घाट पर यात्रा के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया
ग्राम अटूट खास में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य एवं पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मुंदी पहुंची, जहां खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव एवं जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया।
मुंदी में सेवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेवा और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। इसके पश्चात यात्रा बावड़िया, दुधवास एवं कोलगांव होते हुए कावेश्वर के लिए रवाना हुई।
यात्रा का आगामी पड़ाव ग्राम पिपलिया फूल, तलवाड़िया, पीपलकोटा, सहेजला, मंडला एवं चरखेड़ा रैय्यत रहेगा। इसके बाद यात्रा आशापुर में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन प्रातः वृक्षारोपण एवं हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात यात्रा खालवा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए बैतूल जिले के लिए रवाना होगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
42 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026