"सेवा से संकल्प अभियान" के तहत आशापुर में हुआ सेवा संवाद कार्यक्रम ,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का हुआ लाइव प्रसारण
---
"सेवा से संकल्प अभियान" के तहत गुरुवार को ग्राम आशापुर में सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे बाइक यात्रा में शामिल बाइकर्स, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा देखा व सुना गया ।
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री आगम जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सेवा संवाद कार्यक्रम के पश्चात वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा में शामिल बाइकर्स, जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्राम आशापुर में स्थित मांगलिक भवन में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वड़नगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक यात्रा आशापुर से ग्राम जामनिया, मेधापानी, डाभिया, पटाजन, रोशनी, आवलिया, कालीघोड़ी, बागड़ा, चट्टू-बट्टू एवं झींझरी के लिए रवाना हुई एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत फूल माला एवं पुष्प वर्षा कर किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
32 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026