हटा: इटवा गांव की व्यारमा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गैसाबाद पुलिस ने अस्पताल भेजा
Hatta, Damoh | Oct 1, 2026 गैसाबाद थाना क्षेत्र के इटवा गांव में व्यारमा में नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता दिखाई देने से सनसनी के हालात बन गए, नदी में शव होने की सूचना लोगों द्वारा गैसाबाद थाना पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची नदी से शव निकालकर सिविल अस्पताल हटा भेजा गया म्रतक की पहचान फिलहाल नही हो सकी है, करीब 4 से 5 दिन पहले नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है,