पटियाली: कादरगंज पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज पुल के पास गत गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में घायल मजदूर लाल सिंह की शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-बुग्गी को कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।