सज्जनगढ़: डूंगरा के छात्रों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और राजकोप सिटीजन ऐप की दी गई विस्तृत जानकारी
डूंगरा स्थानीय पुलिस द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कस्बा डूंगरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।