गाज़ियाबाद: भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में CDO गाजियाबाद पहुंचे, 50 किसानों को किया सम्मानित
भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वoचौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे किसान सम्मान आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गाजियाबाद के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी यानी कि CDO गाजियाबाद अभिनव गोपाल भी पहुंचे।