गाज़ियाबाद: मोदीनगर के एक गांव में कब्रिस्तान के भीतर मजार के पास मिला 150 साल पुराना शिवलिंग, SDM ने दिए जांच के निर्देश
मोदीनगर स्थित मानकी गांव में कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास दावे के मुताबिक 150 साल पुराना शिवलिंग मिला है। हिंदू संगठनों ने शिवलिंग को मजार की दीवारों में कैद करने का आरोप लगाया। सोमवार शाम करीब 5 बजे मोदीनगर एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद इस मामले में पूरी स्थलीय जांच कराई जा रही है, साथ ही अभिलेखीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।