शामली: शामली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, काटे गए 539 चालान
Shamli, Shamli | Sep 10, 2026 पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वाारा 539 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।