कोल: AMU छात्र की हत्या मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किला रोड से चाकू सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 AMU के कक्षा 11 के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अयान उर्फ प्रिंस निवासी जमालपुर के द्वारा एएमयू के 11वीं के छात्र की हत्या की गई थी। AMU छात्र मोहम्मद कैफ घर की ओर जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की थी और फिर गोली मार कर उसकी हत्या की थी।