कोल: जिले में मंगलवार को हाई स्कूल के 50,950 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, डीएम ने कंट्रोल रूम से की केंद्रों की निगरानी
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 जिले में मंगलवार को हाई स्कूल के 50,950 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इस दौरान डीएम संजीव रंजन ने कंट्रोल रूम से परीक्षार्थियों की निगरानी की है। उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। अलीगढ़ में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनको सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।