कोल: शहर में बाबा नींव करौली महाराज की निकाली गई प्रभात फेरी, भक्तों ने जमकर खेली होली
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 शहर में आज नीम करौली महाराज की भव्य प्रभात फेरी निकाली गई है। प्रभात फेरी की शुरुआत मथुरा रोड से की गई। इस प्रभात फेरी को भक्तों के द्वारा सासनी गेट जयगंज होते हुए शहर में घुमाया गया और वापस मथुरा रोड पर इसका समापन किया गया है। इस प्रभात फेरी के दौरान भक्तों के द्वारा भजन गाए गए और महिलाएं झूमती हुई नजर आई।