कोल: राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी और शतरंज खेलेंगे RMPSU के खिलाड़ी, VC ने शुभकामनाएं देकर टीमों को किया रवाना
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 अलीगढ़ के RMPSU के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज व कबड्डी खेलेंगे। मंगलवार दोपहर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एन बी सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय जाना। इस दौरान वाइस चांसलर के द्वारा खिलाडियों से हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और टीमों को रवाना किया है।