कोल: सारसौल, कांशीराम राम आवास के एक आवास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सारसौल स्थित काशीराम आवास योजना के आवासों में एक आवास में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।इधर स्थानीय लोगों में आग को देख हड़कंप मच गया।आनन फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का कारण बताया गया है।