भरथना: सास-बहू के विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, महेवा CHC में मृत घोषित
संपत्ति बंटवारे को लेकर सास-बहू के बीच हुए विवाद के बाद 45 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बकेवर थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची अजीतमल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया।