अंबाह: शहीद पार्क में 32वें शहादत दिवस पर अमर शहीद कैप्टन वीरनारायण सिंहतोमर को किया नमन, विधायक ने किया ध्वजारोहण
Ambah, Morena | Nov 9, 2026 अम्बाह के शहीद पार्क में सोमवार सुबह 10 बजे अमर शहीद कैप्टन वीर नारायण सिंह तोमर के 32वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक देवेन्द्र रामनारायण सखवार ने ध्वजारोहण कर शहीद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शहीद को नमन किया और उनके अदम्य साहस, वीरता व सर्वोच्च बलिदान को याद किया