लखीसराय: कुंदर गांव में कलयुगी मां ने बच्ची को झाड़ी में फेंका, प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया सदर अस्पताल
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं। लेकिन इसका असर लोगों में कुछ खास नहीं दिख रहा है। ऐसा ही मामला लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदर गांव से सामने आया है। जहां सड़क किनारे के झाड़ियों से कपड़े में लपेटा एक नवजात बच्ची मिली है। जिसकी लोगों में चर्चा आग की तरह फैल गई।