लखीसराय: नगरदार गांव में विषैले सर्पदंश से एक युवती की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
नगरदार गांव में विषैले सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई । बताया जाता है कि नगरदार गांव निवासी अभिलेश महतो की 15 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी घर में सोई थी। इसी दौरान विषैलै सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।