लखीसराय: गोड्डी गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
जिले के क्यों थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डी गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसे उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां घायल महिला का उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव निवासी बंटी राम की 35 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में की गई।