लखीसराय: जिले के किऊल रेल पुलिस श्रावणी मेला को लेकर सतर्क रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेन की जा रही जांच।
श्रावणी मेला को लेकर किऊल मोकामा रेलखंड स्थित किऊल रेलवे स्टेशन पर कांवरियों को कोई असुविधा न हो इसको लेकर रेल पुलिस अलर्ट मोड़ में है। रेल पुलिस के द्वारा किऊल स्टेशन एवं सभी प्लेटफार्म और आने वाली ट्रेनों में पूरी चौकसी बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन परिसर पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का विशेष इंतजाम किया गया है।