लखीसराय: चानन थाना क्षेत्र के कुराव गांव में पानी पटवन को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी किया गया उपचार।
जिले के चानन थाना क्षेत्र के कुराव गांव में पानी पटवन को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। घायलों में से चमाड़ी मांझी के पुत्र रामविलास मांझी उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और उनके पुत्र अरविंद कुमार शामिल हैं।