बांका: दोना गांव में कीटनाशक दवा पीने से महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Mar 7, 2026 दोना गांव में एक 55 वर्षीय महिला ने गलती से कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार दोना गांव निवासी झीरवा देवी की तबीयत पहले से खराब थी। घर में रखी कीटनाशक दवा को उन्होंने सिरप समझकर पी लिया।