टीकमगढ़: धामना गांव में दो लोगों ने एक व्यक्ति से की मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के धामना गांव में एक व्यक्ति के साथ शनिवार को मारपीट हुई है। घायल का नाम सीताराम कुशवाहा बताया गया है। परिजन ने बताया कि अनावेदकगण बिजली का तार डाले हुए थे, सीताराम ने जब बिजली का तार डालने का विरोध किया तो हरि और देवेंद्र ने सीताराम के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गया।