टीकमगढ़: टीकमगढ़: पीजी कॉलेज के पास ब्रेक फेल होने से ई-रिक्शा पलटा, पति-पत्नी घायल
टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास शनिवार सुबह पति-पत्नी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों के नाम हरिपाल और पुष्पा पाल बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ई रिक्शा में बैठकर टीकमगढ़ गांधी चौराहे से बानपुर तरफ जा रहे थे रास्ते में टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास अचानक ब्रेक फेल होने से ई रिक्शा पलट गया और दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।