जगाधरी: जिले से चोरी हो रही भेड़ बकरियों को लेकर के पाल गडरिया समाज लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा
पाल गडरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष नर पाल सिंह ने जानकारी देते बताएं कि लगातार अलग-अलग जगह से उनकी भेड़ बकरियां चोरी हो रही है। जिसके चलते वह पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे थे जहां उनके न मिलने पर फोन पर बात कर उसे अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने उन्हें आश्वासन दिलाया के वे जल्द इसमें कोई कार्रवाई करेंगे।