रोटरी क्लब ऑफ़ यमुनानगर रिवेरा 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन 12 गरीब कन्याओं का विवाह करवाएगा और यह विवाह पूरी रीती रिवाज के साथ करवाए जाएंगे। यह क्लब पिछले 24 सालों से सामाजिक कार्य करता रहा है । इसकी जानकारी आज एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई ।