रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते हुए एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया , जिससे उसकी मृत्यु हो गई । मृतक राकेश कुमार खजूरी रोड स्थित फैक्ट्री में काम करता था । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को शवग्रह में भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।