जगाधरी: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व एरियर को लेकर के नगर निगम कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले काफी समय से सरकार ने ना तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है नई नई भर्ती की है। वही उनको मिलने वाला एरियर भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते वो निगम कार्यालय पर पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हैं। मगर प्रशासन उनकी सुनने का नाम नहीं ले रहा। जिसमें उन्होंने इसमें कार्रवाई की मांग की है।