डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने मां नर्मदा डैम घाट पर लगाई जन संवाद जन चौपाल, नवाचार का हुआ शुभारंभ
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने नवाचार करते हुए मां नर्मदा डैम घाट पर सोमवार शाम 5:00 वार्ड क्र 8,9,10 के नागरिकों के लिए जन चौपाल लगाई जन संवाद जनचौपाल के दौरान लगभग 50 लोगों के द्वारा अपनी अपनी वार्डो समस्या रखते हुए सुझाव भी साझा किया गया। कलेक्टर ने अन्य वार्डों में भी नवाचार लागू करने के निर्देश दिए जिससे जनता की स्थानीय समस्याओं का निराकरण हो सके।