लालगंज: महराजगंज थाना परिसर में वृद्ध की अचानक गिरने से हुई मौत, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना पर शुक्रवार को किसी मामले की पैरवी के लिए थाने पर गए क्षेत्र के सुरजीपुर गांव निवासी एक वृद्ध की थाना परिसर में ही अचानक मौत हो गई । जिससे परिसर में अफ़रा-तफ़री मंच गई । उक्त गांव निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र मरहूम मोहम्मद सफी किसी मामले की पैरवी के लिए अपने परिचित खानपुर भगतपट्टी थाना बिलरियागंज निवासी राजेश यादव के साथ आए थे ।