राजापाकर: बाकरपुर में पंचायत ने मैट्रिक व इंटर में उत्तीर्ण छात्राओं को एक निजी संस्थान में किया सम्मानित
बुधवार को 2:00 बजे दिन से आयोजित छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में शुक्रवार पंचायत के विभिन्न वार्डों से मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण छात्राओं को समाजसेवियों द्वारा सम्मानित कर छात्रों का हौसला बढ़ाया गया। राजकुमार पंडित ने बताया कि आज हमारे देश की बेटियां जमीन से लेकर आसमान तक अपना कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ऐसी नारी शक्ति को बार-बार सलाम।