Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

जय भोले सेवा समिति ने वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत शाहजहांपुर स्थित रेती के मनोकरण मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण

MORE NEWS

11 माह की बच्ची के साथ रेप का षड्यंत्र बनाकर दूसरे पक्ष पर किया था मुकदमा लेकिन CMO ने रेप की नही की है पुष्टि क्षेत्रीय विधायक चेतराम के द्वारा संबंधित अधिकारी को लगाई थी फटकार वित्त मंत्री ने कहा जनपद के कप्तान साहब से निष्पक्ष जांच करा कर संबंधित लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए फिर क्या हुआ शाहजहांपुर के जाने-माने नेता जैस प्रसाद पहुंचे हरनाई गांव क्या कुछ कहा देखय लाइफ रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से

11 माह की बच्ची के साथ रेप का षड्यंत्र बनाकर दूसरे पक्ष पर किया था मुकदमा लेकिन CMO ने रेप की नही की है पुष्टि क्षेत्रीय विधायक चेतराम के द्वारा संबंधित अधिकारी को लगाई थी फटकार वित्त मंत्री ने कहा जनपद के कप्तान साहब से निष्पक्ष जांच करा कर संबंधित लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए फिर क्या हुआ शाहजहांपुर के जाने-माने नेता जैस प्रसाद पहुंचे हरनाई गांव क्या कुछ कहा देखय लाइफ रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 13, 2026

*दिशा की बैठक में सांसद अरुण सागर ने योजनाओं की समीक्षा:* शाहजहांपुर में पात्रों को लाभ देने के दिए निर्देश 
https://dainik.bhaskar.com/5mXPhFZ5V3b

*दिशा की बैठक में सांसद अरुण सागर ने योजनाओं की समीक्षा:* शाहजहांपुर में पात्रों को लाभ देने के दिए निर्देश https://dainik.bhaskar.com/5mXPhFZ5V3b

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 13, 2026

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने खुटार में लाठीचार्ज पीड़ित ग्रामीणों से की मुलाकात, ग्रामीणों को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन 

पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने सरकार पर निशाना साधा, बोले-महिलाओं पर लाठीचार्ज कराकर उनका अपमान किया गया 

शाहजहांपुर - खुटार थाना क्षेत्र में गुरूवार को लाठीचार्ज मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस उनको प्रताड़ित कर रही है। इस पर सपा नेताओ ने उनका साथ देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के मौलिक अधिकारों व लोकतंत्र का हनन कर रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रधान शोभित कुमार पासवान के नेतृत्व में गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज करके मामले में महिलाओं व पुरुषों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर अंग्रेजी सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है समाजवादी पार्टी पुलिस द्वारा किए गए इस कृत की घोर निंदा करती है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से इस घटना की मजिस्ट्रेटरियल जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही व गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक पुरुष पुलिस वालों ने लाठी चार्ज किया है जबकि एक भी महिला कांस्टेबल इस घटना के दौरान मौजूद नहीं थी जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार महिला की सुरक्षा नहीं बल्कि महिलाओं पर लाठी चार्ज करवा कर खुला अपमान कर रही है....!

 इस मौके पर साथ में सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुवायां आसिफ खान, नगर अध्यक्ष पुवायां राजकुमार शर्मा, छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष सामर्थ यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष खुटार अतेंद्र वर्मा,श्याम लाल जाटव,पी. एल गौतम, विपिन यादव, विपिन यदुवंशी, अखिलेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह यादव उर्फ मोनू, रामनिवास यादव, सरदार सत्यपाल सिंह, राजकुमार शंखधार, रामप्रसाद कनौजिया हिमांशु गुप्ता मनजीत कुमार, फराज इदरीसी, आरिफ खान, रानू खान, सरदार बलजीत सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने खुटार में लाठीचार्ज पीड़ित ग्रामीणों से की मुलाकात, ग्रामीणों को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने सरकार पर निशाना साधा, बोले-महिलाओं पर लाठीचार्ज कराकर उनका अपमान किया गया शाहजहांपुर - खुटार थाना क्षेत्र में गुरूवार को लाठीचार्ज मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस उनको प्रताड़ित कर रही है। इस पर सपा नेताओ ने उनका साथ देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के मौलिक अधिकारों व लोकतंत्र का हनन कर रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रधान शोभित कुमार पासवान के नेतृत्व में गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज करके मामले में महिलाओं व पुरुषों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर अंग्रेजी सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है समाजवादी पार्टी पुलिस द्वारा किए गए इस कृत की घोर निंदा करती है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से इस घटना की मजिस्ट्रेटरियल जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही व गुड्डू शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक पुरुष पुलिस वालों ने लाठी चार्ज किया है जबकि एक भी महिला कांस्टेबल इस घटना के दौरान मौजूद नहीं थी जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार महिला की सुरक्षा नहीं बल्कि महिलाओं पर लाठी चार्ज करवा कर खुला अपमान कर रही है....! इस मौके पर साथ में सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुवायां आसिफ खान, नगर अध्यक्ष पुवायां राजकुमार शर्मा, छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष सामर्थ यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष खुटार अतेंद्र वर्मा,श्याम लाल जाटव,पी. एल गौतम, विपिन यादव, विपिन यदुवंशी, अखिलेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह यादव उर्फ मोनू, रामनिवास यादव, सरदार सत्यपाल सिंह, राजकुमार शंखधार, रामप्रसाद कनौजिया हिमांशु गुप्ता मनजीत कुमार, फराज इदरीसी, आरिफ खान, रानू खान, सरदार बलजीत सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 13, 2026

‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इसके उभरते क्षेत्र’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन

शाहजहाँपुर,  स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय शाहजहाँपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इसके उभरते क्षेत्र” का समापन शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी के समापन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० पी०बी० सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० राजीव कुमार अग्रवाल, वर्धमान कॉलेज, बिजनौर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० के०के० वर्मा, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का चन्दन तिलक एवं पुष्प कलिका भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० राजीव कुमार अग्रवाल का परिचय अपर्णा त्रिपाठी ने कराया तथा उन्हें डॉ० कमलेश गौतम द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ० के०के० वर्मा का परिचय डॉ० अजय कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया तथा उन्हें डॉ० संतोष प्रताप सिंह द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि डॉ० राजीव कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भारत के विकास को नई दिशा प्रदान कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से नवीन तकनीकों के अध्ययन एवं अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

 विशिष्ट अतिथि डॉ० के०के० वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान समय की सबसे प्रभावशाली तकनीकों में से एक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि तथा प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। उन्होंने एआई के नैतिक एवं उत्तरदायी उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो० पी०बी० सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल तकनीकी उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का महत्वपूर्ण उपकरण है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नवाचार, अनुसंधान एवं कौशल विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया।
 संगोष्ठी के आयोजक व वाणिज्य विभाग के डीन प्रो० अनुराग अग्रवाल ने कहा एआई आधारित तकनीकें कार्यों को सरल, तेज और अधिक प्रभावी बना रही हैं। इसके उभरते क्षेत्र ग्रामीण विकास, स्मार्ट कृषि, डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाकर समाज के समग्र विकास में योगदान दे रहे हैं।

 संगोष्ठी के सचिव डॉ अजय कुमार वर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संगोष्ठी के अंतिम दिन दो तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया प्रथम सत्र में 13 व द्वितीय सत्र में 14 शोध पत्र पढ़े गए। निर्णायक  मंडल द्वारा चयनित शीतल अग्रवाल, महेक अग्रवाल, दरक्षा अंजुम, वैभव मिश्रा, मानिक रस्तोगी, शोभित गुप्ता को कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान डॉ राजीव अग्रवाल द्वारा सम्पादित पुस्तक “आर्टिफिशल इंटेलीजेंस एंड इटस एमेर्जिंग एरिया” एवं “विकसित भारत @2047: स्टेप्स टुवर्ड्स सस्तानेबल डेवलपमेंट एंड प्रोस्पेरिटी" पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० देवेन्द्र सिंह ने किया। अंत में ब्रज लाली चौबे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ कमलेश बाबू गौतम, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ रूपक श्रीवास्तव, डॉ मोहनी शंकर, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह, डॉ बरखा सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सक्सेना आदि शिक्षक मौजूद रहे।

‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इसके उभरते क्षेत्र’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन शाहजहाँपुर, स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय शाहजहाँपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इसके उभरते क्षेत्र” का समापन शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी के समापन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० पी०बी० सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० राजीव कुमार अग्रवाल, वर्धमान कॉलेज, बिजनौर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० के०के० वर्मा, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का चन्दन तिलक एवं पुष्प कलिका भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० राजीव कुमार अग्रवाल का परिचय अपर्णा त्रिपाठी ने कराया तथा उन्हें डॉ० कमलेश गौतम द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ० के०के० वर्मा का परिचय डॉ० अजय कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया तथा उन्हें डॉ० संतोष प्रताप सिंह द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० राजीव कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भारत के विकास को नई दिशा प्रदान कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से नवीन तकनीकों के अध्ययन एवं अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ० के०के० वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान समय की सबसे प्रभावशाली तकनीकों में से एक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि तथा प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। उन्होंने एआई के नैतिक एवं उत्तरदायी उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो० पी०बी० सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल तकनीकी उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का महत्वपूर्ण उपकरण है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नवाचार, अनुसंधान एवं कौशल विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया। संगोष्ठी के आयोजक व वाणिज्य विभाग के डीन प्रो० अनुराग अग्रवाल ने कहा एआई आधारित तकनीकें कार्यों को सरल, तेज और अधिक प्रभावी बना रही हैं। इसके उभरते क्षेत्र ग्रामीण विकास, स्मार्ट कृषि, डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाकर समाज के समग्र विकास में योगदान दे रहे हैं। संगोष्ठी के सचिव डॉ अजय कुमार वर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संगोष्ठी के अंतिम दिन दो तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया प्रथम सत्र में 13 व द्वितीय सत्र में 14 शोध पत्र पढ़े गए। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित शीतल अग्रवाल, महेक अग्रवाल, दरक्षा अंजुम, वैभव मिश्रा, मानिक रस्तोगी, शोभित गुप्ता को कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डॉ राजीव अग्रवाल द्वारा सम्पादित पुस्तक “आर्टिफिशल इंटेलीजेंस एंड इटस एमेर्जिंग एरिया” एवं “विकसित भारत @2047: स्टेप्स टुवर्ड्स सस्तानेबल डेवलपमेंट एंड प्रोस्पेरिटी" पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० देवेन्द्र सिंह ने किया। अंत में ब्रज लाली चौबे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ कमलेश बाबू गौतम, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ रूपक श्रीवास्तव, डॉ मोहनी शंकर, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह, डॉ बरखा सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सक्सेना आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 13, 2026

हाईवे पर हादसा,जाम लगा तो पुलिसकर्मियों ने हाथों से कार उठा....see more

हाईवे पर हादसा,जाम लगा तो पुलिसकर्मियों ने हाथों से कार उठा....see more

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 13, 2026

जय भोले सेवा समिति ने वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत शाहजहांपुर स्थित रेती के मनोकरण मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण - Shahjahanpur News