चम्पावत: आपातकालीन सेवा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियाँ शुरू कीं
स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में आपातकालीन स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का चाकचौबंद करने की तैयारी कर ली गई है। जिला अस्पताल में 66 के सापेक्ष 76 बेड तैयार किए गए हैं। लोहाघाट और टनकपुर में भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी प्रदान की।