चम्पावत: तलियाबांज में बुध पूर्णिमा के दिन ऐड़ी देवता का पहुंचा डोला, पूजा अर्चना के साथ विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
सुप्रसिद्ध ऐड़ी ब्यानधुरा मुख्य मंदिर ब्यानधुरा धाम से ऐड़ी देवता का डोला पन्द्रह किलोमीटर की पैदल नंगे पैर कठिन पदयात्रा के साथ दूरस्थ ग्राम तलियाबांज ऐड़ी देवता के मंदिर पहुंचा। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित शंकर जोशी ने बताया कि रविवार की शायं श् ब्यानधुरा धाम के पुजारियों के मार्गदर्शन में ऐड़ी देवता के छडीदारों द्वारा ऐड़ी देवता के डोले को तलियाबांज पहुंचा।