जिला पदाधिकारी, बांका श्री नवदीप शुक्ला द्वारा अमरपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर इटहरी, बलिकित्ता में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही राजकीय डिग्री कॉलेज, अमरपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, केड़िया इनारावरण का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया गया।
जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#HigherEducation #DegreeCollege #Amarpur #Phulidumar #Banka #EducationForAll #BiharEducation #DistrictAdministration #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #जिला_पदाधिकारी_बांका
87 views | Banka, Bihar | Jun 11, 2026