हथुआ: मीरगंज थाना क्षेत्र के एकड़ेंगा के पास से स्कार्पियो से 558 लीटर देसी शराब जब्त
मीरगंज थाना क्षेत्र के एकड़ेंगा के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन से 558 लीटर बंटी बबली देसी शराब जब्त की। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई.