सिरसागंज: गांव सूरजपुर दुगमई में गाली गलौज का विरोध करने पर वृद्धा के साथ की गई मारपीट, थाने में दी गई मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सूरजपुर दुगमई निवासी वृद्ध महिला श्यामा देवी द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। वाकिया उस समय का है। जब शनिवार को वृद्ध महिला गांव सड़क पर जा रही थी, तभी गांव के ही अंशुल व अंकित आकर श्यामा देवी को गाली गलौज देने लगे। इसका विरोध किए जाने पर इन लोगों द्वारा श्यामा देवी के साथ मारपीट कर दी।