सिरसागंज: सिरसागंज नगर में उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल फिरोजाबाद के पदाधिकारी व सदस्य शुक्रवार को फिरोजाबाद सांसद के आवास पर नगर सिरसागंज में पहुॅचे और उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों के समस्याओं के समाधान कराये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन फिरोजाबाद सांसद डाॅ. चन्द्रसेन जादौन को सौंपा।