सिरसागंज: नगला राधे मोड़ पर नवनिर्माणधीन पुल के नीचे से निकल रहे वाहन दे रहे हादसे को न्यौता, लोगों को हो रही परेशानी
फिरोजाबाद के सिरसागंज में हाईवे स्थित नगला राधे मोड़ पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनाए जा रहे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नव निर्माणधीन पुल के नीचे से अभी वाहनों के निकलने की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद भी वाहनचालक अपने वाहनों को जबरदस्ती तरीके से निकालने का प्रयास करते है। जिससे आएदिन वाहनों के फंसने से लोगों को परेशानी हो रही है।