सिरसागंज: नगर के अराॅव रोड स्थित बैंक से साइकिल चोरी करके ले जा रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के किया हवाले
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में अराॅव रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर के बाहर शुक्रवार की सुबह साइकिल सहित अन्य दो पहिया वाहन खड़े हुए थे। तभी एक व्यक्ति आया और वहाॅ पर खड़ी साइकिल का लाॅक खोलकर साइकिल चोरी करके ले जाने लगा। तभी बैंक पर मौजूद गार्ड ने उसे देख लिया और मोटरसाइकिल से पीछा कर लोगों की मदद से चोर को अध्यापक नगर में चैड़ी सड़क पर साइकिल सहित पकड़ लिया गया।