सिरसागंज: गांव माहदपुर में घर से शौच को गया युवक हुआ लापता, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव माहदपुर निवासी एक युवक अपूर्व कुमार उर्फ अमन पुत्र दिनेश कुमार शनिवार को सुबह करीब 6 बजे घर से शौच के लिए निकला हुआ था उसी दौरान वह लापता हो गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों में युवक की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका।