सिरसागंज: क्षेत्र के गांव धातरी के समीप दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ीं, बाइक सवार महिला हुई घायल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव धातरी के समीप शनिवार की शाम को हाईवे पर शिकोहाबाद की तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक युवक के मामूली चोटें आईं हैं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि बाइक सवार युवक व महिला आगरा से सिरसागंज दवा लेने जा रहे थे।