देवास। बस स्टैंड के पास स्थित एनीटाइम बेकरी में पिज्जा के ऑर्डर को लेकर ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार राम रहीम नगर निवासी प्रिंस और माताजी की बेकरी के सामने रहने वाले संजू चौहान पिज्जा लेने एनीटाइम बेकरी पहुंचे थे। पिज्जा तैयार होने में देरी को लेकर पहले विवाद हुआ। इसके बाद ग्राहकों की ओर से आरोप लगाया गया कि उन्होंने पनीर पिज्जा का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें वेज पिज्जा दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।
मामले में एक पक्ष की ओर से देवराज पिता लक्ष्मीनारायण सेन, उम्र करीब 20 वर्ष, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक देवराज के सिर पर मामूली चोट आई है। आरोप है कि उसके साथ प्रिंस और संजू चौहान ने मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से प्रिंस और संजू चौहान ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि एनीटाइम बेकरी के कर्मचारी देवराज तथा बेकरी संचालक जसपाल और राजू ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत पिज्जा तैयार होने में देरी और ऑर्डर को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews