टीकमगढ़: छात्रावास कॉलोनी:रास्ता बंद होने से भड़के कॉलोनीवासी, कलेक्टर से लगाई गुहार #jansamasya
शहर की छात्रावास कॉलोनी और आसपास के रहवासियों ने यातायात थाना निर्माण के चलते रास्ता बंद होने की आशंका पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि वर्षों से उपयोग में आ रहा एकमात्र मार्ग बंद हुआ तो आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। रहवासियों ने कलेक्टर और एसपी को भी ज्ञापन दिया। इसके साथ उन्होंने सयुक्त कलेक्टर और कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया।