रॉबर्ट्सगंज: अनपरा क्षेत्र में मजदूरी मांगने पहुंचे लोगों पर महिला ने लगाया मारपीट और जेवर छीनने का आरोप
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के मेड़रदह गांव में मजदूरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ममता देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में सुनिता, परिमा, जितेंद्र और जितेंद्र के भाई समेत कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है,पीड़िता ममता देवी के मुताबिक, उसने आरोपितों से खेत में धान की रोपाई और कृषि कार्य कराया था।