जमुई: गोपालपुर में यज्ञ मेला के दौरान तारामची पर चढ़ने के बाद किशोरी हुई बेहोश, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 26, 2026 गोपालपुर में यज्ञ के दौरान लगे मेला में तारामाची पर चढ़ने के बाद एक किशोरी बेहोश हो गई। जिसे फौरन परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर घनश्याम सुमन की निगरानी में किशोरी का इलाज किया जा रहा है।