नीम चक बथानी: बथानी के ज्ञान बिगहा से दो भैंसों की चोरी
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के ज्ञान बीघा गांव से दो भैंस की चोरी हो गई। इस मामले में दो पशुपालक ने नीमचक बथानी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस संबंध मे पशुपालक शंभू यादव ने बताया कि उनका भैंस 65 हजार रुपए का था वही चंद्रदेव यादव ने बताया कि उनका भैस 55हजार का था। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।