जमुई: जिले में अवैध खनन में शामिल पुलिस कर्मियों पर सख्ती से होगी कार्रवाई, एसपी ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 जमुई जिले में अवैध खनन में जिले के कोई भी थाने के थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी यदि संलिप्त पाए जाते हैं तो वैसे पदाधिकारी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर बुधवार की दोपहर 3 बजे एसपी विश्वजीत दयाल ने जानकारी दी है। साथ ही कहा कि अवैध खनन की जिम्मेवारी जिला खनन विभाग जिला पुलिस और लोकल प्रशासन की भी अहम भूमिका होती है।