जमुई: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पटना ले जाते समय हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने धधौर के पास किया सड़क जाम
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के खड़गौर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल एक युवक की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग के धधौर गांव के पास बुधवार की सुबह 8 बजे से ही सड़क जाम कर दिया। वही सड़क जाम में दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई।